Search

 
 
 

Jamshedpur News : खरकई नदी में युवती ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Jamshedpur News : युवती को नदी में छलांग लगाते देख स्थानीय लोग तुरंत उसे बचाने के लिए आगे आए और तत्परता दिखाते हुए उसे डूबने से बचा लिया.स्थानीय लोगों ने युवती को नदी के तेज बहाव के बीच पुल के नीचे एक पिलर के पास सुरक्षित जगह पर पहुंचाया.
 
खरकई पुल

Jamshedpur News : आदित्यपुर स्थित खरकई पुल पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने छोटे पुल से नदी में छलांग लगा दी. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है.

 

 

युवती को नदी में छलांग लगाते देख स्थानीय लोग तुरंत उसे बचाने के लिए आगे आए और तत्परता दिखाते हुए उसे डूबने से बचा लिया.स्थानीय लोगों ने युवती को नदी के तेज बहाव के बीच पुल के नीचे एक पिलर के पास सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. 

 

हालांकि, बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी काफी तेज है. ऐसे में युवती को सुरक्षित बाहर निकालना चुनौती बना हुआ है.घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं. 

 

युवती को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लाइफ जैकेट मंगाई जा रही है. बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर युवती मौजूद है, उसके आसपास सांप भी देखे गए हैं. इससे रेस्क्यू अभियान और जोखिम भरा हो गया है.फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग युवती को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही