Search

 
 
 

Jamshedpur News : सीतारामडेरा में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व मैगजीन बरामद

Jamshedpur News: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब को बुधवार की रात  सूचना मिली थी कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक युवक हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.
 
मामले की जानकारी देते सिटी एसपी.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाने की पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की गई. गिरफ्तार युवक सुकु कर्मकार उर्फ सुकु लोहार सीतारामडेरा के छायानगर स्थित मनसा मंदिर के पीछे का रहने वाला है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या व अन्य अपराध के कई मामले पहले से दर्ज हैं. 

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब को बुधवार की रात  सूचना मिली थी कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक युवक हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद सिटी एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई.


टीम ने भुइयांडीह रोड पर स्वर्णरेखा नदी की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक को देखा. पुलिस को देख वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुई. पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


छापेमारी टीम में सीतारामडेरा थाना प्रभारी फागुनी पासवान, एसआई अक्षय कुमार, सुभाष प्रसाद, रामाश्रय ठाकुर व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही