Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : परसुडीह में युवक पर चापड़ व पत्थर से हमला, MGM अस्पताल रेफर

परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोरा निवासी धर्मवीर सिंह पर आपसी रंजिश में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोरा निवासी धर्मवीर सिंह पर आपसी रंजिश में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमलावरों ने युवक को अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर चापड़ और पत्थर से बेरहमी से हमला किया. गंभीर रूप से घायल युवक को मृत समझकर आरोपी मौके पर छोड़कर फरार हो गए.

 

घटना बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है. घायल के पिता मुन्ना सिंह के अनुसार धर्मवीर सिंह घर से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान 8 से 10 लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए. वहां आरोपियों ने चापड़ और पत्थर से उस पर हमला किया. हमलावरों ने उसकी गर्दन पर भी चापड़ से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

परिजनों के मुताबिक इसके बाद आरोपियों ने उसे दूसरी जगह ले जाकर फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की. धर्मवीर सिंह को तब तक पीटा गया, जब तक हमलावरों को यह नहीं लगा कि उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद सभी आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए.

 

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और टाइगर मोबाइल पुलिस की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.

 

घायल के पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मामूली कहासुनी जरूर हुई थी, लेकिन ऐसी कोई दुश्मनी नहीं थी जिससे इस तरह के हमले की आशंका हो. परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.फिलहाल परसुडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही