Search

 
 
 

Jamshedpur News : टेल्को में युवक पर चापड़ से हमला, पर्स लूटकर तीन बदमाश फरार

Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर देर रात तीन बदमाशों ने एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया. युवक बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान तीनों बदमाशों ने उस पर हमला किया. हमले में उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद तीनों आरोपी पर्स लूटकर मौके से फरार हो गया. युवक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर-1बी निवासी अशीम बनर्जी के रूप में हुई है.
 
अपराध की खबरें

Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर देर रात तीन बदमाशों ने एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया. युवक बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान तीनों बदमाशों ने उस पर हमला किया. हमले में उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद तीनों बदमाश पर्स लूटकर मौके से फरार हो गए. युवक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर-1बी निवासी अशीम बनर्जी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

जानकारी के अनुसार, अशीम बनर्जी देर रात मानगो से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे. रात करीब 12 बजे तार कंपनी रोड पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चापड़ से हमला कर दिया.अचानक हुए हमले के दौरान अशीम ने बाइक रोककर खुद को बचाने की कोशिश की और दोनों हाथों से चापड़ के वार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश लगातार हमला करते रहे. हमले में उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उनका पर्स छीनकर फरार हो गए.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया. जहां उनका चल रहा है.डॉक्टरों के मुताबिक, चापड़ के वार से उनके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हुए हैं और हाथों की प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ सकती है.

 

 

टेल्को थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फरार तीनों हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही