Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में बुधवार सुबह 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान राज के रूप में हुई है. वह कैलाश नगर के नंबर 41C ब्लॉक में अंजय कुमार के घर की पहली मंजिल पर रह रहा था.
बताया जा रहा है कि राज पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. बुधवार सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

