Search

 
 
 

Jamshedpur News : बहरागोड़ा में गलत इंजेक्शन देने से युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

बहरागोड़ा में गलत इंजेक्शन देने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान उत्तम कुमार सिंह के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दिया था.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Bahragora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां गलत इंजेक्शन देने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान उत्तम कुमार सिंह के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दिया था. उसके बाद युवक की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया.

 


परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उत्तम कुमार सिंह की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई. परिवार वालों ने आनन-फानन में गांव में ही प्रैक्टिस करने वाले स्थानीय डॉक्टर को घर पर ही इलाज के लिए बुलाया. परिजनों का कहना है कि उत्तम शरीर में काफी तेज जलन होने की बात कह रहे थे, लेकिन झोलाछाप डॉक्टर ने इसे अनदेखा करते हुए उन्हें एक के बाद एक कई इंजेक्शन लगा दिए.


दवाइयों और इंजेक्शन का असर होते ही पीड़ित की स्थिति सुधरने की बजाय बेहद गंभीर हो गई और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े. यह देख परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए. वे बिना वक्त गंवाए निजी वाहन से उत्तम को बहरागोड़ा CHC ले गए. वहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.


सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया.


बहरागोड़ा सीएचसी के प्रभारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. उन्होंने कहा कि मृत्यु की असली वजह क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

 

इधर, मृतक के परिजन रविकांत सिंह ने रोते-बिलखते हुए बताया कि उत्तम को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही