Search

 
 
 

Jamshedpur News : भालूबासा में करंट लगने से युवक की मौत

Jamshedpur News: मोनू पिछले करीब 23 वर्षों से डॉ विजय अग्रवाल के परिवार के साथ रहकर काम कर रहा था. बताया जाता है कि वह बचपन से ही इसी परिवार के साथ रह रहा था. लंबे समय तक साथ रहने के कारण वह परिवार का करीबी सदस्य बन गया था.
 
मोनू की फाइल फोटो.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के भालूबासा में गुरुवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बहरागोड़ा के दरखुली निवासी मोनू सीट उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें


मोनू पिछले करीब 23 वर्षों से डॉ विजय अग्रवाल के परिवार के साथ रहकर काम कर रहा था. बताया जाता है कि वह बचपन से ही इसी परिवार के साथ रह रहा था. लंबे समय तक साथ रहने के कारण वह परिवार का करीबी सदस्य बन गया था.


मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मोनू घर के बेसमेंट में कपड़े सुखाने के लिए गया था. इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गया. हादसे के बाद उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर हो गई. उसे तुरंत टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


मोनू की मौत की खबर से उसके परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं, डॉक्टर और उनके परिवार के लोग भी उसकी मौत से गहरे सदमे में हैं. सूचना पाकर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मोनू किन परिस्थितियों में बिजली के संपर्क में आया और हादसा कैसे हुआ. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही