Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

Jamshedpur : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर के रहने वाले एक युवक की शुक्रवार सुबह डिमना लेक में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान पियूष कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह अपने छोटे भाई के साथ घूमने के लिए डिमना लेक गया था.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर के रहने वाले एक युवक की शुक्रवार सुबह डिमना लेक में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान पियूष कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह अपने छोटे भाई के साथ घूमने के लिए डिमना लेक गया था.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

जानकारी के अनुसार, डिमना लेक पहुंचने के बाद दोनों भाइयों ने पहले झील के किनारे तस्वीरें खिंचवाईं. इसके बाद पियूष नहाने के लिए पानी में उतर गया. नहाने के दौरान वह अनजाने में झील के गहरे हिस्से में पहुंच गया. गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूबने लगा. छोटे भाई और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और झील में युवक की तलाश शुरू की. करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने पियूष कुमार सिंह का शव पानी से बाहर निकाला.

 

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन डिमना लेक पहुंच गए. घटना की सूचना मिलने पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली.

 

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

इस हादसे के बाद एक बार फिर डिमना लेक में बिना सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी के पानी में उतरने के खतरे को लेकर सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन लोगों से अपील करता रहा है कि गहरे पानी में न उतरें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही