Search

 
 
 

Jamshedpur News : दाइगुट्टू नाले में मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

मानगो स्थित दाइगुट्टू नाले से शनिवार को एक युवक का शव मिला. नाले के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मानगो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित दाइगुट्टू नाले से शनिवार को एक युवक का शव मिला. नाले के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मानगो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया. आशंका जताई जा रही है कि शव पानी में बहकर दाइगुट्टू नाले तक पहुंचा और वहीं फंस गया.

 

Uploaded Image

नाले में पड़ा शव


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. शव की तस्वीर जिले के अन्य थानों में भी भेजी गई है, ताकि मृतक की जल्द पहचान हो सके. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही