Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का सरगना समेत नौ गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी अमित मुंडा, बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती का बिट्टू कालिंदी, गोलमुरी टुइलाडुंगरी का ही सागर कालिंदी, बासुदेव बेहरा उर्फ सुरु, रवि महानंद उर्फ गोपला, सिदगोड़ा निवासी अमित लोहरा उर्फ गोलू, चाईबासा का मतकमहातू का पंकज शर्मा, बर्मामाइंस के गुरमीत सिंह उर्फ गोलू और रोहित कुमार शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-it-is-unfortunate-not-to-nominate-odia-and-bangla-educationist-in-jack-board-dr-shadangi/">बहरागोड़ा

: जैक बोर्ड में ओडिया और बांग्ला का शिक्षाविद मनोनीत नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. षाड़ंगी

अमित और पंकज खरीदते थे चोरी की बाइक

जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि 24 अप्रैल को गोलमुरी रामदेव बगान से एक बाइक की चोरी कर ली गई थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने अमित मुंडा उर्फ टोंटो को गिरफ्तार किया. अमित की निशानदेही में अमित लोहरा और पंकज शर्मा को चाईबासा से पकड़ा. इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. उन्होंने बताया कि अमित मुंडा अपने गैंग के साथ बाइक की चोरी करता था और उसे चाईबासा में पंकज को 8 से 10 हजार में बेच देता था. पंकज शर्मा और अमित साथ मिलकर उसी बाइक को ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने का काम करते थे. अमित और पंकज की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की है. सभी को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही