Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः 18 दिनों से लापता बागबेड़ा के विशाल कुमार का सुराग नहीं, अब डीएसपी करेंगे मामले की जांच

मां ने अपने बेटे के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि वे लोग पिछले 18 दिनों से थाने के चक्कर लगाकर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.
Advertisement
Advertisement
विशाल कुमार की फाइल फोटो.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी एक युवक विशाल कुमार सिंह बीते 17 फरवरी से लापता है. पुलिस को  अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं. परिजनों की शिकायत पर सिटी एसपी कुमार शिवशीष ने बागबेड़ा थाना प्रभारी की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई है. उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच करने का आदेश दिया है. जांच का जिम्मा डीएसपी को सौंपा है.

 

परिजनों ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंप कर विशाल को जल्द खोज निकालने का अनुरोध किया है. पत्र में कहा है कि विशाल कुमार 17 फरवरी से लापता है. उसकी मां सुकू देवी ने बताया कि वह लोगों के घरों में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं. उसका बेटा अंतिम बार बागबेड़ा गांधीनगर स्थित शीतला मंदिर के पास देखा गया था. परिजनों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में विशाल को इलाके के ही एक युवक गौतम, उसके भाई और भाभी के साथ देखा गया था, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है.

 

परिजन लगा रहे थाने के चक्कर


मां ने अपने बेटे के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि वे लोग पिछले 18 दिनों से थाने के चक्कर लगाकर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. सिटी एसपी के हस्तक्षेप के बाद  पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आखिर थाना स्तर पर कार्रवाई में देरी क्यों हुई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धों की कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर विशाल की तलाश में जुट गई है.

 

परिजनों के मोबाइल पर दे सकते हैं सूचना


लापता विशाल कुमार का रंग सांवला है. लापता होने से पहले वह ब्लैक टी-शर्ट व सफेद पैंट पहने हुए था. विशाल के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर उसके परिवार के मोबाइल नंबर 8292048800, 7209428122 या 9113156864 पर सूचना दी जा सकती है. परिजनों ने सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही