Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में चाकू से युवक पर हमला

रितेश कुमार के अनुसार वह कल शाम घर से बाहर घूमने के लिए निकाला था.  उसी समय किसी ने छत से उस पर पानी फेंक दिया . उसने इसका विरोध किया. इस पर कहासुनी हो गयी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  देशभर में कल होली का त्यौहार मनाया गया. जमशेदपुर जिले मे भी होली मनाई जा रही थी. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के साकची थाना इलाके में होली मनाने के क्रम में पानी फेंकने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया.


विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट और  चाकूबाजी की घटना हो गयी. चाकूबाजी  में एक युवक घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका नाम रितेश कुमार बताया गया है.  


रितेश कुमार के अनुसार वह कल शाम घर से बाहर घूमने के लिए निकाला था.  उसी समय किसी ने छत से उस पर पानी फेंक दिया . उसने इसका विरोध किया. इस पर कहासुनी हो गयी.


उनलोगों के बीच विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी हो गयी और रितेश कुमार ने घायल हो गया. उसने पुलिस को यह जानकारी दी. पुलिस उसके बयान के बाद घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही