Search

 
 
 

जमशेदपुर : हथियार के साथ धराए कुख्यात अपराधी विधाता को पुलिस ने भेजा जेल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी विधाता तंतुबाई को पुलिस ने सुंदरनगर पोस्टऑफिस के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने विधाता के पास से एक लोडेड देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. इसके अलावा विधाता के पास से एक कार भी बरामद की गई है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-notification-issued-for-elections-on-six-rajya-sabha-seats/">बिहार

: छह राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 27 फरवरी को मतदान व मतगणना
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि सुंदरनगर क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से विधाता हथियार दिखाकर सभी से रंगदारी की मांग करता था. इसी को लेकर कई लोगों ने शिकायत भी की थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विधाता एक कार में घूम रहा है जिसके बाद उसे सुंदरनगर पोस्टऑफिस के पास घेरकर पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : पाटन">https://lagatar.in/sub-inspector-posted-in-patan-police-station-dies-during-morning-walk/">पाटन

थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर की मॉर्निंग वॉक के दौरान मौत

कई मामलों में जेल जा चुका है विधाता

[caption id="attachment_844195" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-VIDHATA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी देते ग्रामीण एसपी व उपस्थित अन्य.[/caption] जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि विधाता के खिलाफ झारखंड में पांच और पड़ोसी राज्य में एक मामले दर्ज है. वह लूट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है और कई बार जेल भी जा चुका है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/regional-conference-on-11th-february-at-shivaji-maidan-in-palamu-shatrughan-prasad/">पलामू

के शिवाजी मैदान में 11 फरवरी को प्रमंडलीय सम्मेलन : शत्रुघ्न प्रसाद
अप्रैल 2023 में वह मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर बाहर आया था जिसके बाद वह क्षेत्र में दहशत फैलाकर रंगदारी की मांग करता था. ग्रामीण एसपी ने बताया कि मानगो राजा हत्याकांड और सीतारामडेरा टकलू हत्याकांड से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस विधाता को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही