Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंजीत सिंह हत्याकांड में अब पुलिस की शक की सूई छब्बे और राजा की ओर

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : गोलमुरी के टिनप्लेट ढाला रोड के रहने वाले रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार हत्याकांड में अब पुलिस की शक की सूइ राजा सिंह और छब्बू पर घुम रही है. दोनों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम छापेमारी भी कर रही है. इसके अलावा पुलिस घटनाक्रम का नामजद आरोपी गणेश सिंह को गिरफ्तार करने के लिये भी जाल बिछा रखी है. घटनाक्रम में गणेश सिंह का नाम मास्टर माइंड के रूप में सामने आ रहा है. पुलिस की अलग-अलग टीम कई राज्यों में छापेमारी कर रही है. मामले में पुलिस अबतक दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.   [caption id="attachment_440855" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-07-at-18.34.11.jpeg"

alt="" width="600" height="569" /> छब्बे सिंह.[/caption] इसे भी पढ़ें : बिना">https://lagatar.in/administration-evicted-from-the-house-without-notice-the-woman-appealed-to-the-cm-for-help/">बिना

नोटिस के प्रशासन ने घर से निकाला, महिला ने सीएम से लगायी मदद की गुहार

बेटी ने गणेश और राजा की तरफ किया है इशारा

रंजीत सिंह की बेटी तरणजीत ने अपनी वीडियो वायरल कर गणेश सिंह और राजा सिंह की तरफ इशारा किया है. घटना के दिन दोनों किस कलर के कपड़े पहने हुये थे उसके बारे में भी तरणजीत ने जिक्र किया है. हालाकि यह वायरल वीडियो घटना के दो दिन बाद की है. यह वीडियो परिवार के लोगों ने इस कारण से बनाया था कि कहीं पुलिस जांच में किसी तरह की कोताही करती है तो वीडियो वायरल किया जायेगा, लेकिन अब परिवार के लोगों को पुलिस पर पूरा भरोसा हो गया है. [caption id="attachment_440856" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-03-at-16.12.57-3.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार की फाइल फोटो.[/caption]

हथियार के साथ डेढ़ साल पहले छब्बू भी हुआ था गिरफ्तार

परसुडीह के गदड़ा इलाके से हथियार के साथ डेढ़ साल पहले रंजीत सिंह के साथ-साथ छब्बू भी हथियार के साथ गिरफ्तार होकर जेल गया था. जेल में दोनों के बीच विवाद भी हुआ था. जेल का विवाद ही रंजीत की हत्या का कारण बनना बताया जा रहा है. मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

संरक्षण देने में अनिल और गोली मारने में शोले गया है जेल

टेल्को पुलिस ने रंजीत हत्याकांड में शोले और अनिल का नाम जांच में सामने लायी थी और दोनों को जेल भेज चुकी है. इसके अलावा भी इस मामले में अन्य लोग भी हो सकते हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि मामले में हत्याकांड से जुड़े किसी व्यक्ति को भी नहीं छोड़ा जायेगा. पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजेगी.

यह था मामला

3 अक्तूबर को दिन के 3 बजे रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार अपनी बेटी व अन्य दो बच्चों के साथ टेल्को के सबुज कल्याण संघ के पूजा पंडाल में घुमने के लिये गया हुआ था. वहां से बाहर निकलते समय ही उसे रोककर कुछ लोग बात करने लगे थे. इस बीच ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको गोली मार दी थी. एक गोली उसके सिर पर लगी थी. घटना का प्रत्यक्षदर्शी खुद उसकी बेटी तरणजीत है. घटना के संबंध में टेल्को थाने में बेटी के बयान पर ही मामला दर्ज किया गया है. मामले में गणेश सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को हाथ लगी है. उसके माध्यम से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/nayantara-gave-birth-to-twins-after-four-months-of-marriage-also-revealed-the-name-of-the-son/">शादी

के चार माह बाद ही नयनतारा ने जुड़वां बच्चे को दिया जन्म, बेटे का नाम भी किया रिवील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही