Search

जमशेदपुर : मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में एनएसएस डे व ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में शनिवार को एनएसएस दिवस सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन कॉलेज की एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर शशि किरण तिवारी की देखरेख में किया गया. इसमें शशि किरण तिवारी ने नवनामांकित छात्र-छात्राओं को समाज एवं अपने देश में एनएसएस की महत्ता बतायी. साथ ही बताया कि एनएसएस के माध्यम से हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता का किस प्रकार विकार होता है. इसे भी पढ़ें : रांची-हावड़ा">https://lagatar.in/modi-will-flag-off-nine-vande-bharat-trains-including-ranchi-howrah-and-patna-howrah-on-sunday/">रांची-हावड़ा

व पटना- हावड़ा समेत नौ वंदे भारत ट्रेन को मोदी रविवार को हरी झंडी दिखाएंगे
कार्यक्रम में रिया कुमारी ने पिछले वर्ष कॉलेज की एनएसएस टीमों के द्वारा किये गये कार्यक्रमों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया. डॉ मुकेश मिश्रा ने प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी. डॉ संगीता सरकार ने एनएसएस के माध्यम से भविष्य संवारने की जानकारी दी. इस आयोजन में शंकर कुमार व तुषार कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम के पश्चात कई छात्र-छात्राओं ने एनएसएस ज्वाइन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp