Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाराद्वारी में बंद घर में किरायेदार ने लगाई आग

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत टेलीफोन एक्सचेंज के पास मकान संख्या 45 में अचानक आग लग गई. घर के अंदर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार मकान मालिक आरुती दत्ता बाराद्वारी के मकान नंबर 100 में रहते है. घर में किरायेदार रहते थे. तीन दिनों पूर्व ही किरायेदारों ने घर खाली किया है. [caption id="attachment_597237" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-Fire-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना की जांच करती पुलिस.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-the-head-union-raised-objection-on-non-payment-of-amount-for-purchase-of-material/">धनवार

: मेटेरियल खरीदने के लिए राशि भुगतान नहीं होने पर मुखिया संघ ने जताई आपत्ति

बंद घर में लगी आग

स्थानीय लोगों ने बताया कि किरायेदार द्वारा घर खाली करने के बाद घर खाली पड़ा हुआ था. उन्होंने घर से धुआं निकलता देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. घर के अंदर दरवाजों और खिड़कियों में आग लगी हुई है. इसे भी पढ़ें : गोविंदपुर">https://lagatar.in/land-records-sought-from-deputy-commissioners-for-industrial-corridor-along-govindpur-sahibganj-highway/">गोविंदपुर

– साहिबगंज हाइवे किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए उपायुक्तों से मांगे गये भूमि के रिकॉर्ड

घर को किरायेदार ने कर रखा था कब्जा

आरुती दत्ता ने बताया कि यह घर उनके देवर सोलील कुमार दत्ता का है जो बाहर रहते हैं. घर पर जयदीप सेन गुप्ता किराए पर रहते थे और उन्होंने घर पर साल 2009 से कब्जा कर रखा था. मामले को लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा था जो वह हार गया था. संभवतः आज या कल उसने घर खाली किया और ताला लगाकर चला गया है. उन्होंने बताया कि किरायेदार ने ही घर में आग लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही