Jamshedpur : टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नौसरवान जी टाटा की जयंती तीन मार्च को मनायी जायेगी. इस दिन उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन दो मार्च को शहर आयेंगे. वे जुबली पार्क में शाम छह बजे विद्युत सज्जा का उद्घाटन करेंगे. यह जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई. इसमें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट) चाणक्य चौधरी ने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले वर्ष की तरह ही संस्थापक दिवस पर भीड़ नहीं होगी. सीमित संख्या में लोग रहेंगे. तीन मार्च को टाटा स्टील में सुबह चेयरमैन एन चंद्रशेखरन संस्थापक जमशेदजी नौसरवानजी टाटा को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में श्रद्धांजलि देंगे. तीन मार्च को टाटा स्टील के भीतर स्टीलेनियम हॉल में एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी श्रद्धांजलि दी जाएगी. दो मार्च से चार मार्च तक जुबली पार्क में सुरक्षा कारणों से यातायात बंद रहेगी. कोविड-19 की वजह से पार्क में लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा. जुबली पार्क में विद्युत सज्जा भी सिर्फ संस्थापक जमशेदजी की मूर्ति के आसपास की जाएगी. जुबली पार्क के अंदर सोलर ट्री लगाए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-second-entry-gate-of-tatanagar-station-half-of-the-citys-population-will-be-benefited/">जमशेदपुर
: टाटानगर स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट का उद्घाटन, शहर की आधी आबादी होगी लाभान्वित
सरकारी विद्यालयों से व्यावसायिक दर पर पानी-बिजली का शुल्क वसूल रहा जुस्को
: टाटानगर स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट का उद्घाटन, शहर की आधी आबादी होगी लाभान्वित
कदमा-सोनारी लिंक रोड पर वॉल पेंटिंग लोगों को लुभाएगी
जुस्को के प्रबंध निदेशक तरुण डागा ने कहा कि कदमा-सोनारी लिंक रोड पर वॉकर्स ट्रैक वर्ष 2005 में बनाया गया था, जो पतला था. उसका चौड़ीकरण किया गया है. पहले 3.5 मीटर चौड़ा था. उसे बढ़ाकर 5.5 मीटर चौड़ा कर दिया गया है. अब लोगों मॉर्निंग और इवनिंग वॉकर्स को सहूलियत होगी. यहां साइकिल ट्रैक भी बनाया गया है. जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा ने कहा कि कदमा-सोनारी (केएस) लिंक रोड में कॉलोनी से सात रोड निकलते थे. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. अब उसे घटा कर पांच कट कर दिए गए हैं. केएस लिंक रोड में दीवार पर वॉल पेंटिंग की गई है. इससे यहां का आकर्षण बढ़ गया है. सभी पेंटिंग अलग-अलग थीम पर की गई है. इस सड़क पर 60 से 70 पोल हैं. इन पोल पर भी पेंटिंग की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jusco-is-charging-water-electricity-charges-from-government-schools-at-commercial-rates/">जमशेदपुर:सरकारी विद्यालयों से व्यावसायिक दर पर पानी-बिजली का शुल्क वसूल रहा जुस्को
Leave a Comment