Search

 
 
 

जमशेदपुर : माह-ए-रमजान के पहले जुमे पर अकीदत व एहतराम से अदा की नमाज

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर की मस्जिदों में शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमा की नमाज अदा हुई. रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा कर रोजेदारों ने अपने गुनाहों से तौबा की साथ ही देश-दुनिया और समाज की खुशहाली की परवरदिगार से दुआ की, जिस पर रोजेदारों ने एक आवाज में ``आमीन`` कहा. शहर के मस्जिदों में लोगों की भीड़ देखने को मिली. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cm-champai-offered-prayers-in-his-ancestral-village-during-baha-festival/">आदित्यपुर

: बाहा पर्व में सीएम चंपई ने पैतृक गांव में की पूजा अर्चना
कड़ी धूप के बीच सभी नमाज पढ़ते दिखे. शुक्रवार सुबह से ही मस्जिदों में नमाज की तैयारी शुरु कर दी गई थी. मस्जिदों में इबादत के लिए रोजेदारों की भीड़ जुटी रही. अकीदतमंद बच्चों को साथ लेकर मस्जिद पहुंचे. रोजेदारों ने घरों व मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज पढ़ी. वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-foundation-stone-of-primary-health-center-building-in-ramakunda-topchanchi/">धनबाद

: तोपचांची के रामाकुंडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही