Search

आदित्यपुर : बाहा पर्व में सीएम चंपई ने पैतृक गांव में की पूजा अर्चना

  • राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं
Adityapur (Sanjeev Mehta)झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत पैतृक गांव जिला झिलिंगगोडा पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में शिरकत किया, जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ने जाहेर थान में पूजा अर्चना कर बाहा पर्व में शामिल हुए. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन झिलिंगगोडा मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे, जहां सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-fun-of-sarhul-has-started-there-is-joy-and-happiness/">चांडिल

: शुरू हो गई सरहुल की धूम, छाया उमंग व उल्लास
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Baha-CM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास के पास स्थित जाहेरथान गए, जहां इन्होंने बाहा पर्व को लेकर पूजा अर्चना की. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला कुलुडीह पहुंचा, जहां करोड़ों के लागत से नवनिर्मित जाहेरथान का मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया. इस मौके पर आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. यहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदिवासी पारंपरिक परिधान धारण कर प्रकृति पर्व बाहा बोंगा में पूजा अर्चना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति पर्व बाहा आदिवासी परंपरा संस्कृति का परिचायक है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/nine-day-ram-charit-manas-mahayagya-in-panchantand-water-march-carried-out/">गिरिडीह

: राम चरित मानस महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश जल यात्रा
प्रतिवर्ष इस पूजा का आयोजन कर हम अपने आराध्य के समक्ष आशीष नावते हैं, और नए कार्य की शुरुआत करते हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य के लोगो को बाहा पर्व की शुभकामना दी. मुख्यमंत्री के अगुवाई में मुख्य रूप से सचिव अरवा राजकमल, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केसरी, सरायकेला जिला उपयुक्त रवि शंकर शुक्ला, सरायकेला पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-rajnath-singh-offered-prayers-at-maa-bhadrakali-temple-located-in-itkhori/">चतरा

: राजनाथ सिंह ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

चुनाव में मेडिकली फिट-अनफिट मतदानकर्मियों की जांच का आदेश

  • 19 से 21 मार्च तक सदर अस्पताल सरायकेला में होगी जांच
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Janch-Ka-Adesh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)लोकसभा चुनाव 2024 में मेडिकली फिट अनफिट मतदानकर्मियों की जांच का आदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला ने जारी किया है. आदेश पत्र के अनुसार जिले के सिविल सर्जन को 19 से 21 मार्च तक सदर अस्पताल सरायकेला में एक टीम गठित कर मतदानकर्मियों की जांच करेंगे. उनके टीम में जिला शिक्षा पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे जो पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे. इस आदेश की प्रति जिले के सभी कार्यालयों के प्रधान को भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/nine-day-ram-charit-manas-mahayagya-in-panchantand-water-march-carried-out/">गिरिडीह

: राम चरित मानस महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश जल यात्रा
उनसे अपील किया गया है कि वे अपने कर्मियों को मेडिकल जांच के लिए निर्धारित तिथि व समय पर सदर अस्पताल भेजना सुनिश्चित करें. बता दें कि कभी कभी ये मौके पर मतदानकर्मियों को शारीरिक परेशानी हो जाती है जिसके वजह से मतदान कार्य में शामिल होने से बचने का कोशिश करते हैं. इन्हीं कारणों से मतदानकर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर यह पहले सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे मतदान प्रक्रिया में शामिल होने लायक हैं या नहीं? इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-rajnath-singh-offered-prayers-at-maa-bhadrakali-temple-located-in-itkhori/">चतरा

: राजनाथ सिंह ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//