Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंक, बीमा और डाकघर में रहा काम ठप, लोगों को हुई परेशानी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur:  ट्रेड यूनियन की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंक, बीमा और डाकघर में काम ठप रहा जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. हड़ताल के दूसरे दिन इंटक द्वारा मोटर साइकिल रैली निकली गई. केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच द्वारा साकची में रैली निकाली गई एवं साकची गोलचक्कर पर सभा की गई. इस मौके पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की प्रतियों को प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध जताया गया. देखें वीडियो https://youtu.be/XbbZkEXJnaI

 

राकेश्वर पांडे ने हड़ताल को सफल बनाने के लिये मेहनतकश जनता को बधाई दी

इस मौके पर श्रम संगठनों का संयुक्त मंच के संयोजक राकेश्वर पांडे ने दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिये मेहनतकश जनता को बधाई दी. उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार की विनाशकारी नीति नहीं बदली जाती, जनता के ज्वलंत मुद्दों पर मजदूरों और किसानों का संयुक्त संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने मंच की ओर से प्रशासन और मीडिया के सहयोग के लिये धन्यवाद दिया.

इन्‍होंने भी अपने विचार रखे

[caption id="attachment_277549" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/29mjsr9.jpg"

alt="" width="600" height="212" /> हड़ताल के दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते राकेश्वर पांडे.[/caption] सभा में केके त्रिपाठी, अंबुज ठाकुर,  संजीव श्रीवास्तव, विश्वजीत देव, सुमित राय, ओमप्रकाश सिंह, राणा सिंह, विष्णु देव गिरी, पीयूष गुप्ता, नवीन कुमार, केके सिंह, पुष्पा महतो आदि नेताओं ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि कुमार, विक्रम कुमार, एनएन पाल, सत्येंद्र सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, नागराजू, केडी प्रताप, बिमान चटर्जी, सुब्रत विश्वास, डी रवि कुमार, मिठू भट्टाचार्य, चंदना बनर्जी, अजय सिंह, केके तिवारी, लगनजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-differences-in-hindu-organizations-regarding-new-years-shobha-yatra-one-group-agrees-and-the-other-will-take-out-procession-from-golmuri/">जमशेदपुर:

नववर्ष शोभा यात्रा को लेकर हिंदूवादी संगठनों में मतभेद, एक गुट मानगो तो दूसरा गोलमुरी से निकालेगा शोभायात्रा
[wpdiscuz-feedback id="fe5zg783i7" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही