Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में 55 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने हरिजन बस्ती के पास सोमवार की रात में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक आकाश मुखी उर्फ तन्नु हरिजन बस्ती का ही रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से कुल 55 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : चिराग">https://lagatar.in/chirag-paswans-party-ljprv-gets-state-party-status-in-nagaland-excitement-among-workers/">चिराग

पासवान की पार्टी LJP(RV) को नागालैंड में मिला स्टेट पार्टी का दर्जा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ युवक ब्राउन शुगर बेच रहे हैं. सूचना पाकर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और उक्त स्थल पर छापेमारी करने पहुंची. पुलिस को देख मौके पर मौजूद युवक भागने लगे. पुलिस ने आकाश को खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान आकाश की जेब से पुलिस ने कुल 55 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2855 रुपये बरामद किये हैं. पुलिस ने आकाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही