Search

 
 
 

जमशेदपुर : पटमदा में हाथी के हमले से एक की मौत, एक घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पटमदा थाना क्षेत्र के गोबरघुसी के जंगल में हाथी ने दो ग्रामिणों को अपना निशाना बनाया. इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया. मृतक गोबरघुसी गांव निवासी विभूति साहिस है, जबकि उसका साथी शत्रुघन सिंह (60) गंभीर रुप से घायल है. इसके अलवा एक महिला डुनु सिंह ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. घटना शुक्रवार दोपहर की है. हालांकि ग्रामिणों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई. जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पटमदा थाना प्रभारी रंजीत कुमार और स्थानीय वनपाल को दी गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-complaint-in-the-police-station-against-the-young-man-who-made-the-photo-viral-by-writing-unlimited/">घाटशिला

: अमर्यादित शब्द लिखकर फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ थाने में शिकायत

जलावन के लिए लकड़ी लाने गए थे दोनों

मामले को लेकर गोबरघुसी के ग्राम प्रधान बेलू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जलावन की लकड़ी लाने के लिए सुबह करीब 10 बजे गोबरघुसी निवासी विभूति सहिस एवं शत्रुघन सिंह जंगल गये थे. वहां दोपहर करीब ढाई बजे लकड़ी लेकर लौटने के क्रम में एक विशाल हाथी से सामना हो गया. दोनों व्यक्ति लकड़ी का बोझा छोड़कर भागने का प्रयास कर ही रहे थे. तभी हाथी ने विभूति सहिस को अपनी चपेट में ले लिए और सूंड़ से पटक-पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया जबकि शत्रुघन सिंह बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं गोबरघुसी की एक अन्य महिला डुनु सिंह ने हाथी को सामने देखकर भागते हुए किसी तरह जान बचाने में सफल हुई और शाम तक घर लौट आई. इसकी सूचना ग्रामीणों को मिलने पर शाम को दर्जनों लोग जंगल की ओर घुसे और विभूति सहिस व शत्रुघन सिंह की तलाश की लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चला. शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे दर्जनों की संख्या में लोग फिर से दोनों को खोजने के लिए जंगल की ओर गए. करीब दो घंटे तक खोजने के बाद कदलबेड़ा के पास छागल तुपा क्षेत्र में विभूति सहिस की लाश दिखाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही