Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में व्यापारी से मांगी एक लाख रंगदारी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 10 के रहने वाले व्यापारी मो. रमीउल्लाह खान से फोन कर एक बदमाश ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. घटना के संबंध में मोबाइल नंबर के धारक को ही आरोपी बनाया गया है. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस  ने आरोपी का मोबाइल ट्रैक पर लगवा दिया है. उस नंबर से रमीउल्लाह को दोबारा फोन नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-kadmas-closed-house-within-three-hours/">जमशेदपुर

: कदमा के बंद मकान में तीन घंटे के भीतर चोरी

दिन के 1.49 बजे मांगी रंगदारी

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि 23 अक्तूबर को दिन के 1.49 बजे की है. अज्ञात के खिलाफ दर्ज मामले में कहा गया है कि व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. घटना के समय रमीउल्लाह अपने घर पर थे. इस बीच ही मोबाइल पर फोन आया था. फोन करने वाले ने कहा कि रंगदारी नहीं मिलने पर अंजाम बुरा होगा. इधर मानगो थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की ओर से दोबारा फोन नहीं किया गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये जाल बिछाकर रखी है. इसे भी पढ़ें : पिछले">https://lagatar.in/recently-hc-has-given-instructions-to-the-child-court-finish-the-trial-of-double-murder-case-in-6-months/">पिछले

दिनों HC ने चाइल्ड कोर्ट को दिया है निर्देश, डबल मर्डर केस का ट्रायल 6 माह में खत्म करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही