Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के शंख मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण का विरोध, विधायक सरयू राय पर सुंदर स्थानों को बर्बाद करने का आरोप

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट एवं शंख निर्माण कार्य को लेकर मंदिर समिति ने आक्रोश व्यक्त किया है. शुक्रवार को मंदिर परिसर में बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण की जानकारी मिलने पर मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, रूबी झा, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, छक्कन चौधरी समेत काफी संख्या में सदस्यों व आमजनों ने इसका विरोध किया. साथ ही जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त एवं विशेष पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी और शंख मैदान एवं मंदिर परिसर में किसी भी तरह का निर्माण नहीं करने का आग्रह किया. समिति की ओर से पत्र देकर आध्यत्मिक स्थल शंख मैदान की महत्ता दर्शाते हुए निर्माण कार्य को अनुचित बताया गया है. वहीं अक्षेस के पदाधिकारी द्वारा पत्र लेने में असमर्थता जताये जाने पर जमशेदपुर अक्षेस के कार्यालय में जाकर पत्र सौंपा गया. इसके बाद जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारी वहां से चले गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-commissioner-and-dig-held-a-high-level-meeting-regarding-ls-elections-security-tightened-on-inter-state-and-inter-district-borders/">जमशेदपुर

: लोस चुनाव को लेकर कोल्हान आयुक्त व डीआईजी ने की उच्चस्तरीय बैठक, अंतर्राज्यीय व अंतरजिला सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद
इस घटना को लेकर एक ओर जहां स्थानीय निवासियों, मंदिरों के पुजारियों एवं सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों में रोष है, तो वहीं दूसरी ओर मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने इसे विधायक सरयू राय की की नकारात्मक राजनीति का परिचायक बताया है. उन्होंने कहा है कि विधायक सरयू राय शहर के प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल सूर्यधाम परिसर को खेल के मैदान में बदलने की साजिश कर रहे हैं. शंख मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट और शंख बनाने की अनुशंसा कर सरयू राय एक धार्मिक स्थल के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की लगातार कोशिश रहे हैं। वे बार-बार विकास कार्य के नाम पर सूर्य मंदिर में आस्था रखने वालों लाखों भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने में लगे हैं. भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि आध्यत्मिक स्थल शंख मैदान में प्रत्येक वर्ष श्री राम मंदिर स्थापना के वर्षगांठ पर कथावाचक के द्वारा संगीतमय श्रीरामकथा, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में छठ महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या, जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, छठ पूजा के दौरान सेवा शिविर, पंच कुंडीय महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती समेत विशाल महाभंडारा का आयोजन किया जाता है. इसके अलावा शंख मैदान में मंदिर समिति के तत्वावधान में प्रायः कोई न कोई धार्मिक अनुष्ठान होता है. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-how-many-land-mafias-were-actioned-against-how-many-were-on-bail/">हाईकोर्ट

ने पूछा- कितने भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई,कितने बेल पर?
समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि निर्दलीय विधायक द्वारा कुछ महीने पहले स्विमिंग पूल निर्माण कर बड़े जोर-शोर से इसका उद्घाटन किया गया था. जहां स्विमिंग पूल में ट्रेनर रखकर बच्चों को प्रशिक्षण देने और अन्य दावों से जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया. आज उस स्विमिंग पूल को कोई देखने वाला नहीं है. स्विमिंग पूल का रख-रखाव न होने और विधायक सरयू राय की विवाद पैदा करने की राजनीति ने स्विमिंग पूल को कुछ महीने में ही जर्जर बना दिया है. उद्घाटन के बाद आज तक उसका पानी भी बदला नहीं गया है. इससे पहले चिल्ड्रेन पार्क में लगे झूले और पार्क रख-रखाव व उदासीनता के कारण जंगल के रूप में तब्दील हो गया है. इसकी साफ-सफाई सूर्य मंदिर समिति की ओर से की गई थी. विधायक सरयू राय सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, बने-बनाये सुदंर स्थानों को बर्बाद करना ही उनका मकसद बन गया हैं. इसे भी पढ़ें : न्याय">https://lagatar.in/nyay-ulgulan-maharally-kalpana-soren-released-the-agenda/">न्याय

उलगुलान महारैली: कल्पना सोरेन ने जारी किया एजेंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही