Search

 
 
 

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था कोशिश का महारक्तदान शिविर आयोजित, एसएसपी प्रभात कुमार ने युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सलाह

 

Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर सामाजिक संस्था कोशिश की ओर से रविवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के सूर्य मंडप में छठे महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका संचालन संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह के नेतृत्व ने किया गया. इस महारक्तदान शिविर में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रुप से जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान वरीय अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा इस शहर के वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय दिग्विजय सिंह को मंच पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में अनेक श्रीराम सैनिकों ने रक्तदान किया.

इसे भी पढ़ें  : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-chandil-is-also-included-in-55-tourist-places-in-swadesh-2-0-scheme/">रांचीः

स्वदेश 2.0 योजना में 55 पर्यटक स्थलों में चांडिल भी शामिल

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा हमारा लक्ष्य शहर के युवाओं को नशाखोरी से दूर कर उनको सही रास्ता दिखाना है. इसमें शहर के सभी बुद्धिजीवियों से उन्होंने आगे बढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की. शहर के वरिष्ठ समाजसेवी दिग्विजय सिंह ने जिले के वरीय पुलिस कप्तान प्रभात कुमार के कार्यों की सराहना की है और कहा कि एसएससी श्री कुमार जिस क्षेत्र में युवाओं के लिए ऐसी मुहिम चलाएंगे मैं हर जगह रोजगार मेला लगाकर उन युवाओं को रोजगार देने का काम करूंगा, ताकि वह अपने गलत रास्ते से हटकर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें. कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में श्रीराम सेना के संस्थापक सोनू सिंह, अध्यक्ष धीरज प्रताप सिंह, बम भोला सिंह, भरत सिंह, कल्याण माल, अभय प्रताप सिंह, संजू सिंह, अक्षय मिश्रा, वरुण कुमार, संजीत सिंह, नेपाल स्वर्णकार, सुमित दत्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही