Search

 
 
 

रांचीः स्वदेश 2.0 योजना में 55 पर्यटक स्थलों में चांडिल भी शामिल

 
Ranchi: केंद्र सरकार की स्वदेश 2.0 योजना में देश के 55 पर्यटक स्थल शामिल किए गये हैं. इनमें से एक झारखंड का चांडिल भी है. वहीं स्वदेश दर्शन और तीर्थस्थल जीर्णोद्धार योजना के तहत केंद्र सरकार ने झारखंड को 69 करोड़ 24 लाख रुपये भी दिये हैं. राज्यसभा में सांसद दीपक प्रकाश के पूछे सवाल पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने यह जानकारी दी. रेड्डी ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने झारखंड सहित देश में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 2014-15 में ``स्वदेश दर्शन`` और ``तीर्थस्थान जीर्णोद्धार एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान योजना शुरू की थी. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-program-on-ayush-conclave-on-tribal-health-800-doctors-from-across-the-country-participated/">रांचीः

आयुष कॉनक्लेव ऑन ट्राइबल हेल्थ पर कार्यक्रम, देशभर से 800 चिकित्सक हुए शामिल
स्वदेश दर्शन, इको परिपथ विकास परियोजना के तहत झारखंड़ को 2018-19 में 30 करोड़ 11 लाख रुपये आवंटित किए गए थे. वहीं देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम के विकास के लिए प्रसाद परियोजना के तहत 2018- 19 में 39 करोड़ 13 लाख रुपये दिए गए थे. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पर्यटन स्थलों के विकास के उद्देश्य से मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना को ``स्वदेश दर्शन 2.0 का नया रूप दिया है. इसी के तहत चिन्हित 15 स्थलों में झारखंड का चांडिल भी शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें-Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-dig-dc-dispute-over-flag-hoisting-in-dumka-dc-wrote-a-letter-to-the-government/">Exclusive:

दुमका में झंडोत्तोलन को लेकर DIG-डीसी में विवाद, DC ने सरकार को लिखा पत्र
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही