Search

 
 
 

जमशेदपुर : आउटसोर्स एजेंसी स्नेहा इंटरप्राइजेज पर कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं करने का आरोप, एजेंसी ने इंकार किया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आउटसोर्स एजेंसी स्नेहा इंटरप्राइजेज पर कर्मचारियों का पीएफ-ईएसआई समय पर जमा नहीं करने का आरोप है. नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कर्मचारियों ने बताया कि स्नेहा इंटरप्राइजेज की इन गतिविधियों के कारण कई कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया. वहीं विरोध करने पर कई कर्मचारियों को हटा दिया गया. जिन्हें हटाया गया उनका भी पीएफ बकाया रखा गया. हालांकि इन आरोपों से एजेंसी के संचालक शशिभूषण सिंह ने इंकार किया. उन्होंने कहा कि भूलवश किसी कर्मचारी का पीएफ-ईएसआई जमा नहीं होने की स्थिति में जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत बकाया जमा किया जाता है. हालांकि उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों का यूआईडी अपटेड नहीं है. पीएफ होल्डर कर्मचारी के आधार कार्ड में जन्म तिथि का जिक्र जरूरी है. जिनके आधार कार्ड में जन्म तिथि का जिक्र नहीं है. उनका पीएफ अपटेड नहीं है. यूआईडी अपटेड होते ही कर्मचारी का बकाया पीएप जमा करा दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-haryana-police-arrested-two-thugs-from-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई से हरियाणा पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार

वगैर चढ़ावा के नहीं होता है कोई काम

जीरो टॉलरेंस व सिंगल विंडों सिस्टम की बात करने वाली झारखंड सरकार के कई विभागों में वगैर चढ़ावा के कोई काम नहीं होता है. खासमहल स्थित सदर अस्पताल भी इससे अछूता नहीं है. चिकित्सा प्रमाण पत्र, ड्राईविंग लाईसेंस, अवकाश समेत अन्य वैसे कार्य जिनमें चिकित्सक का मंतव्य तथा उनकी मूहर जरूरी है. इसके लिए वहां पैसे लिए जाते हैं. यहां तक की अस्पताल के नर्स व स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत, छोटी-मोटी जरूरतें अस्पताल के फंड से होती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yamraj-standing-on-the-streets-is-inviting-death/">जमशेदपुर

: सड़कों पर खड़े यमराज दे रहे हैं मौत को आमंत्रण

होमगार्ड जवानों की धौंस दिखाकर होती है वसूली

सदर अस्पताल के गेट के बाहर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से दुकानें लगवाने एवं हटवाने की धमकी देकर वसूली की जाती है. इस कार्य में अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों की मदद ली जाती है. अस्पताल मैनेजर के निर्देश पर ऐसा किया जाता है. सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर दुकान लगाने वाले मुन्ना मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के मैनेजर निशांत एवं इंचार्ज अमित कुमार की शह पर अवैध वसूली की जाती है. वहीं दबी जुबान में कुछ दुकानदारों ने बताया कि शाम होने के बाद अस्पताल परिसर में नशा पान का दौर शुरु हो जाता है. जिसमें कुछ होमगार्ड के जवानों के अलावे अस्पताल के स्थायी एवं अस्थायी स्टाफ शामिल रहते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-two-schemes-from-15th-finance-commission-in-potkas-shankarada-panchayat/">जमशेदपुर

: पोटका के शंकरदा पंचायत में 15 वें वित आयोग से दो योजनाओं का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही