Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में पंडित की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा गायत्रीनगर में सोमवार को टेल्को खड़ंगाझार निवासी 46 वर्षीय सुबोध कुमार का शव मिला. सुबोध का शव फंदे से लटका पाया गया. उसके शरीर में चोट के निशान थे और आंख भी फोड़ दी गई है. साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा है. कमरे से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-holi-celebrated-with-pomp-in-kidzee-pre-school-gopalpur/">घाटशिला

: किड्जी प्री स्कूल गोपालपुर में धूमधाम से मना होली

अवैध संबंध में हत्या की आशंका

सुबोध टेल्को खड़ंगाझार स्थित राधिकानगर के रहने वाले थे. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबोध दो माह से गायत्रीनगर निवासी धन सिंह के घर में किराए पर रहते थे. वहां उनके साथ एक महिला भी रहती थी. सुबोध रात को घर आते और सुबह होते ही घर से चले जाते थे. बीते कुछ दिनों से बस्ती के लोगों को बदबू आ रही थी. बस्ती के लोगों ने पाया कि सुबोध की बाइक भी घर के बाहर खड़ी है और कमरा बाहर से बंद है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर सुबोध का शव पाया गया. थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है. शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घर में एक महिला भी रहती थी जो फरार है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही