Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पुलिस लाइन में आयोजित हुआ पारण परेड समारोह

Jamshedpur (Rohit Kumar) : आठ सप्ताह तक एएसआई और एसआई की ट्रेनिंग खत्म हाेने के बाद मंगलवार को गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में पारण परेड समारोह का आयोजन किया गया. इसमें शामिल प्रशिक्षु पदाधिकारियों को छह सप्ताह इनडोर और दो सप्ताह आउट डोर की ट्रेनिंग दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी ने कांडों का अनुसंधान के अलावा हथियारों के रखरखाव, हथियार प्रशिक्षण, साइबर क्राइम कांडों में आईपीसी की सुसंगत धाराओं के साथ-साथ मामलों के त्वरित निष्पादन की बारीकियां सीखी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jain-temple-will-be-demolished-like-babri-masjid-salkhan-murmu/">जमशेदपुर

: बाबरी मस्जिद की तरह ध्वस्त करेंगे जैन मंदिर- सालखन मुर्मू

सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी के साथ सभी डीएसपी रहे मौजूद

प्रशिक्षण समाप्ति के बाद जमशेदपुर के पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को परेड का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने किया. प्रशिक्षकों सहित अन्य को एसएसपी ने सम्मानित भी किया. इस मौके सिटी एसपी विजय शंकर, ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत एवं सभी डीएसपी मौजूद थे. एसएसपी ने बताया पदोन्नति पाने वालो में कुल 218 पुलिसकर्मी शामिल है. वैसे इस कार्यक्रम में कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा को मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद होना था लेकिन किसी कारणवश वे शामिल नही हो सके. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही