Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के अभिभावक तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक, अर्थशास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉ शिप्रा ने अभिभावकों के साथ संवाद किया. मीटिंग में प्राचार्य ने अभिभावकों से तीन बिंदुओं पर विशेष चर्चा की. इसमें सबसे पहले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के साथ नियमित रूप से कॉलेज आने, कॉलेज के पठन-पाठन पर ध्यान देना और तीसरी अभिभावकों को यह सुविधा दी गई कि वह प्राचार्य से कभी भी बात कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shock-given-to-both-the-teachers-in-the-assault-case-in-graduate-college-college-will-send-report-to-ku-on-saturday/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में मारपीट मामले में दोनों शिक्षिकाओं को शोकॉज, केयू को शनिवार को रिपोर्ट भेजेगा कॉलेज
इस मीटिंग में अभिभावकों को उनके बच्चों के यूनिट टेस्ट के बारे में रिपोर्ट दी गयी. साथ ही क्लास अटेंडेंस के बारे में बताया गया और किस तरह सिलेबस कंप्लीट किया जा रहा है, इस पर भी जानकारी दी गई. मीटिंग में अभिभावकों ने अपने विचार कॉलेज के प्रति दिए. मीटिंग में आने वाली परीक्षा के विषय में भी विद्यार्थियों के माता-पिता के जानकारी दी गई और इस बात की सुविधा दी गई की कोई भी अभिभावक अपने बच्चों के विषय में व कॉलेज से संबंधित कोई भी जानकारी अर्थशास्त्र विभाग से प्राप्त कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही