Search

 
 
 

जमशेदपुर : पार्किंग ठेकेदार सड़क किनारे ठेला व दुकानें लगवा कर रहे थे वसूली, जेएनएसी ने हटवाए

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : साकची में मुख्य मार्ग पर साकची गोल चक्कर से बंगाल क्लब तक आवंटित पार्किंग स्थल पर ठेला व दुकानें लगवाई जा रही थीं. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को शिकायत मिली थी कि पार्किंग ठेकेदार ही यहां ठेला लगवा रहे हैं और उनसे बाकायदा वसूली कर रहे हैं. इसकी शिकायत जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने जांच की तो पार्किंग स्थल पर फुटपाथ दुकानें लगी होने की शिकायत सही पाई गई. इसके बाद अभियान चलाकर इन दुकानों को हटाया गया. शनिवार को दोपहर में चले इस अभियान में साकची गोल चक्कर से बंगाल क्लब तक लगभग 150 ठेला और अन्य दुकानें हटाई गई. सभी को चेतावनी दी गई कि अब दोबारा वह सड़क किनारे इन पार्किंग स्थलों पर दुकाने नहीं लगाएंगे. वरना, उनके खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-villagers-of-naxal-affected-area-nawada-are-far-away-from-basic-facilities/">बंदगांव

: मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है नक्सल प्रभावित क्षेत्र नवादा के ग्रामीण

पार्किंग ठेकेदारों को भी दिया जा रहा है नोटिस

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पार्किंग ठेकेदारों को इस संबंध में नोटिस दिया जा रहा है. अगर पार्किंग एरिया में दुकानें लगाई जा रही थीं तो उन्होंने इसकी सूचना जेएनएसी को क्यों नहीं दी. इससे साफ लग रहा है कि पार्किंग ठेकेदारों की भी इसमें मिलीभगत है. जेएनएसी इस बात की जांच करा रही है और इसी संबंध में पार्किंग ठेकेदारों से जवाब तलब किया गया है. उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही