Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पतंजलि जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक गांधी घाट पर संपन्न

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पतंजलि पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारिणी के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को गांधी घाट मानगो में संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया की तीन मार्च को विजया गार्डन बारीडीह में जमशेदजी टाटा की जयंती पर संस्थापक दिवस समारोह सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी. जिसमें योग, यज्ञ-हवन, पुष्पांजलि, योग शिक्षक सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :तीन">https://lagatar.in/jharkhands-budget-will-be-presented-on-march-3-2/">तीन

मार्च को पेश होगा झारखंड का बजट

सभी प्रखंडों में समिति के विस्तार की बनाई गई योजना 

जिला समिति सभी प्रखंडों में सात दिवसीय योग शिविरों का आयोजन करेगी. जिला स्तरीय 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तथा सभी प्रखंडों में समिति के विस्तार की योजना बनाई गई. इसी क्रम में एक मार्च 2023 को बहरागोड़ा प्रखंड का दौरा किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया. बैठक में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी बिहारीलाल, पतंजलि जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा, पतंजलि परामर्श मंडल के अध्यक्ष उमापति लाल दास, पतंजलि संवाद प्रभारी जवाहरलाल संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ योग शिक्षक सह पतंजलि योग समिति जमशेदपुर प्रखंड प्रभारी शिव प्रसाद सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-nda-candidate-sunita-chowdhary-voted-with-the-whole-family/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही