Search

 
 
 

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में मरीज से छेड़खानी, पकड़ाया

 
Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में भी मनचलों की कमी नहीं है. अस्पताल में होमगार्ड जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है बावजूद मनचले आसानी से भीतर प्रवेश कर महिलाओं को परेशान कर रहे हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला शनिवार को सामने आया है. एक मनचला मरीज से छेड़खानी कर रहा था. मरीज ने जब फोन नंबर देने से इनकार किया तब उसने हाथ पकड़ लिया. विरोध करने पर होमगार्ड जवान दौड़े और मनचला को पकड़कर साकची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/tatanagar-station-five-trains-cancelled-passenger-lightening/">टाटानगर

स्टेशन: पांच ट्रेनें रद्द, यात्री हलकान

महिला का पति गया था दवाई लाने

घटना के बारे में बताया गया कि शनिवार को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह की एक महिला अपने पति के साथ एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने के लिये आयी हुई थी. इस बीच पत्नी को दिखाने के बाद पति दवाई लाने के लिये अस्पताल के बाहर चला गया था. इस दौरान पत्नी अस्पताल में बैठी हुई थी. इस बीच ही एक मनचला वहां पर पहुंचा और मीठी-मीठी बातें करके महिला के करीब चला गया. वह मोबाइल नंबर मांगने लगा. जब महिला ने नंबर देने का विरोध किया तब उसने हाथ पकड़कर छेड़खानी करनी शुरू कर दिया.

शोर मचाने पर जुटे लोग

महिला की ओर से शोच मचाये जाने पर आस-पास के लोग जुट गये. इसके बाद इसकी जानकारी अस्पताल में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड जवानों को दी गयी. जवानों ने सूचना मिलने ही आरोपी युवक दो दबोच लिया और साकची थाने के सुपुर्द कर दिया गया. युवक ने खुद को सीतारामडेरा के छायानगर का रहने वाला शिवम प्रसाद बताया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-case-registered-against-200-unknown-in-jugsalai-police-station-for-blocking-rail-wheel/">जमशेदपुर:

रेल चक्का जाम करने में जुगसलाई थाने में 200 अज्ञात पर मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही