Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 5 जून को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे जिले के पीडीएस डीलर्स, अधिकारियों को दी जानकारी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : केंद्र और राज्य सरकार की मनमानी पूर्ण नीतियों के खिलाफ जिले के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदार 5 जून को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान सभी डीलर जिला समाहरणालय के समक्ष धरना देकर विरोध दर्ज कराएंगे. इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की ओर से एसडीओ, डीएसओ, एसओआर समेत अन्य अधिकारियों को दी गई. एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पीडीएस डीलरों की मांगों पर केंद्र एवं राज्य सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है. जिसके कारण आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा. इससे पहले फरवरी माह में तीन दीन की हड़ताल की गई. लेकिन उसका कोई प्रभाव सरकार पर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि 5 जून को जिले के सभी पीडीएस डीलर धरना देकर अपनी मांगों से सरकार को अवगत कराएंगे. इस दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र डीसी को सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-donated-more-than-1-crore-to-cancer-hospital/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने कैंसर हॉस्पिटल को दी एक करोड़ से ज्यादा की राशि

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन साव पारस, कोषाध्यक्ष नागेश जायसवाल कैलाश अग्रवाल (वरीय उपाध्यक्ष), सत्यनारायण रजक (वरीय सचिव), राजकुमार ठाकुर (महासचिव), विनोद साव एवं  राजेश कुमार यादव एवं उमेश साव (जिला सचिव), अजय कुमार एवं रंजीत कुमार साव (जिला संगठन सचिव), मो.सल्याउदीन, मो. तनवीर, भोला प्रसाद, संजीव कुमार खलको, नंदलाल साव,विनय कुमार,कृष्णा साव, बिनोद कुमार साव, रामवृक्ष साव,बलराम प्रसाद (सभी कोर कमिटी सदस्य) शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-gave-instructions-to-crack-down-on-quack-doctors/">जमशेदपुर

: झोलाछाप चिकित्सकों पर नकेल कसने के डीसी ने दिए निर्देश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही