Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: झामुमो नेता को मुखिया का चुनाव जिताने के लिये चावल बांटते लोगों ने पकड़ा

Advertisement
Advertisement

Ashok kumar

Jamshedpur : पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जीत हासिल करने के लिये नेता और दबंग किस्म के लोग कैसे-कैसे हथकंडे अपनाते हैं. इसका उदाहरण शुक्रवार की सुबह 5 बजे देखने को मिला. सुंदरनगर के हितकू पंचायत में मुखिया पद पर खड़े एक झामुमो नेता को जिताने के लिये उसका ही आदमी जेडी सिंह जो लोगों को चावल बांटने के लिये जा रहा था. उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और सुंदरनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने मौके से चावल और बाइक को भी बरामद कर लिया है. जेडी सिंह खुद वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ रहा है. पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. [caption id="attachment_318573" align="aligncenter" width="381"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/chawal-300x200.jpg"

alt="" width="381" height="254" /> आरोपी जेडी सिंह के साथ बकझक करते गांव के लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/twitter-fined-150-million-accused-of-violating-confidentiality-agreement/">अमेरिका

में लगा Twitter पर 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना, गोपनीयता समझौते का उल्लंघन करने का आरोप

बीच सड़क पर गांव के लोगों ने कर दी फजीहत

चावल के साथ पकड़ाये जेडी सिंह की गांव के लोगों ने बीच सड़क पर ही फजीहत कर दी. इस बीच सुंदरनगर पुलिस को फोन कर बुलवा लिया गया और उसे सुपुर्द कर दिया गया. इसके साथ ही गांव के लोग अलग से आवेदन देने की भी तैयारी कर रहे हैं.

झामुमो नेता की है अच्छी पैठ, मामले को दबाने का प्रयास

जिस झामुमो नेता को जिताने के लिये जेडी सिंह चावल बांटने का काम कर रहा था. उसका इलाके में अच्छी पैठ है. वह जमशेदपुर प्रखंड में पदाधिकारी भी है और पूर्व में प्रखंड का अध्यक्ष भी रह चुका है. एक बार वह मुखिया चुनाव भी जीत चुका है. खुद वह दूसरी बार मुखिया चुनाव में अपना भाग्य आजमाना रहा है. इस घटना के बाद हितकू पंचायत से चुनाव लड़ रहे दूसरे प्रत्याशी भी आरोपी के खिलाफ गोलबंद हो गये हैं और खुलकर मोर्चा खोल दिया है. [caption id="attachment_318574" align="aligncenter" width="374"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/chawal-3-300x200.jpg"

alt="" width="374" height="249" /> इसी बाइक से बांटा जा रहा था चावल.[/caption]

खुद है जविप्र दुकानदार

झामुमो नेता का खुद का जविप्र की दुकान है. दुकान की भी शिकायत बराबर वहां के उपभोक्ता करते रहते हैं. इसको लेकर कई बार हो-हंगामा भी हो चुका है. कई बार मामला जिले के डीसी तक भी पहुंचा था, लेकिन उंची पैठ के कारण वह बराबर बचता रहा है. इस बार पंचायत के अधिकांश लोग पूरी तरह से गोलबंद हो गये हैं. इसको लेकर गांव के लोगों ने शुक्रवार को बैठक कर आंदोलन करने की रणनीति भी बनायी है. लोगों ने कहा कि वे शनिवार को जिले के डीसी से मिलकर मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई करने की भी मांग करेंगे.

सिटी एसपी-ग्रामीण एसपी ने कहा कार्रवाई होगी

पूरे मामले में सिटी एसपी के विजय शंकर और ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. मामला वरीय अधिकारियों तक पहुंच जाने के बाद आरोपियों की परेशानी बढ़ गयी है. इधर सुंदरनगर थाना प्रभारी का कहना है कि चुनाव के कारण व्यस्त हैं. चुनाव 3 बजे तक संपन्न होने क बाद मामले की जांच शुरू करेंगे. उचित कार्रवाई भी की जायेगी. इसे भी पढ़ें : एटीएम">https://lagatar.in/from-atm-withdrawal-to-gold-hallmarking-these-8-rules-will-change-from-june-1/">एटीएम

से पैसे निकालने से लेकर गोल्ड हॉलमार्किंग तक, 1 जून से बदल जायेंगे ये 8 नियम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही