Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्री-मानसून की झमाझम वर्षा से गर्मी से लोगों को मिली राहत

 
Jamshedpur : जमशेदपुर में शुक्रवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई. वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. सुबह में आसमान में बादल छाए थे. लेकिन बाद में आसमान साफ हो गया तथा तेज धूप खिली. मौसम विभाग की मानें तो यह प्री-मानसून की बारिश है, जो रूक-रूक कर होती रहेगी. वर्षा होने से तापमान में तेजी से गिरावट होगी. 15 जून को जमशेदपुर में प्री-मानसून की पहली बारिश हुई थी, जो राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा 64.7 मिलीमीटर थी. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बिहार और निकटवर्ती ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में एक ट्रफ रन करने के कारण झारखंड में वर्षा का माहौल उत्पन्न हुआ है. यह अगले एक-दो दिनों तक रहेगा. इस दौरान राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में रूक-रूक कर वर्षा होती रहेगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cancellation-charge-will-not-be-levied-on-cancellation-of-tickets-for-disrupted-trains/">धनबाद

: बाधित ट्रेनों का टिकट रद्द कराने पर नहीं लगेगा कैंसिलेशन चार्ज

जमशेदपुर में अब तक 73.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई

जमशेदपुर में जून माह में झारखंड के अन्य जिलों के मुकाबले सर्वाधिक वर्षा हुई. पिछले तीन दिनों में 73.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई. 15 जून को जमशेदपुर में सर्वाधिक 64.7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी. जो उस दिन राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले सर्वाधिक थी. मौमस विभाग के अनुसार 21 जून तक झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती भागों में वज्रपात के साथ वर्षा होगी. इस दौरान लोगों से खेतों में नहीं जाने, बिजली के पोल एवं पेड़ों के नीचे नहीं रहने की अपील की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही