Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे मानगो निगम क्षेत्र के लोग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  गर्मी के दिनों में मानगो नगर निगम क्षेत्र में पानी और बिजली की समस्या कोई नई बात नहीं है. मानगो नगर निगम द्वारा पानी व बिजली की आपूर्ति को लेकर किये गये हर दावे फेल हो रहे है. इस क्षेत्र के कई इलाको में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. वहीं, अधिकारी एक दूसरे पर दोषारोपण कर अपना पलड़ा झाड़ रहे हैं. इस क्रम में समता नगर में पिछले 20 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, जब समता नगर के लोगों का सब्र का बांध टूट गया तो बस्ती की महिलाओं ने बाल्टी, गैलेन व डेकची के साथ गुरुवार को मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही टायर जलाकर आग का ताप देकर सोए हुए अधिकारियों को जगाने का प्रयास भी किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-even-after-two-months-in-the-loot-of-32-lakhs-from-bistupur-canara-bank-the-hands-of-the-police-are-empty/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर केनरा बैंक से 32 लाख की लूट में दो माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

रोजी रोजगार छोड़ नदी से पानी ढ़ोकर जीवन-यापन कर रहे हैं लोग

इस दौरान समता नगर के संदीप शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी व पानी की लगातार हो रही किल्लत से समता नगर के लोग परेशान हैं. ऐसे में समता नगर में बीस दिनों से पानी की सप्लाई मात्र दस मिनट हो रही है. उन्होंने कहा कि पानी के चलते लोगों के रोजी रोजगार छूट गए हैं. पानी लाने के लिए लोग काम पर नहीं जा पा रहे हैं. बार-बार फिल्टर प्लांट का चक्कर लगाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. अधिकारी केवल पल्ला झाड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि समता नगर में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं. लोग अपने रोजी रोजगार को छोड़कर नदी से पानी ढ़ोकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. पानी ढ़ोने के चलते घर में भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drunken-youth-molested-the-girl-forcibly-took-her-away/">धनबाद

: नशे में धुत युवकों ने युवती को छेड़ा, जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास

जल्द समता नगर की समस्या दूर कर दी जाएगी - सिटी मैनेजर नगर निगम

इस संबंध में सिटी मैनेजर राहुल ने बताया कि विद्युत् की अनियमित आपूर्ति के कारण पानी की सप्लाई में परेशानी हो रही है. बिजली नहीं रहने के कारण पानी टंकी में चढ़ नहीं पा रहा है, जिस वजह से पानी की सप्लाई में दिक्कत हो रही है. हालांकि, बस्ती वासियों द्वारा किये प्रदर्शन के बाद कनीय अभियंता ने संवेदक को भेजकर लोगों की समस्या का समाधान करने को कहा. संवेदक ने लोगों से कहा कि जल्द समता नगर की समस्या दूर कर दी जाएगी. मौके पर मुख्य रूप से संदीप शर्मा, राकेश लोधी, गोपाल यादव, सुजय चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, जीवछ झा, धर्मेंद्र पांडे, मिथिलेश यादव, विजय ठाकुर, राम प्यारे, अजीत कुमार, मोहन कुमार, लक्ष्मण प्रजापति, शिव प्रसाद सहित बस्ती की महिलाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : नेक">https://lagatar.in/noble-initiative-if-there-is-extravagance-in-marriage-dj-and-dowry-transaction-then-the-qazi-and-alim-of-jharkhand-will-not-teach-the-marriage/">नेक

पहल: शादी में फ़िज़ूलख़र्ची, डीजे और दहेज लेन-देन हुआ तो निकाह नहीं पढ़ाएंगे झारखंड के क़ाज़ी और आलिम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही