Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिले के स्थापना अनुमति उच्च विद्यालयों ने की इंटरमीडिएट में एडमिशन पर चर्चा

Jamshedpur (Anand Mishra) : जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निर्मला कुमारी बरेलिया ने मंगलवार को मानगो स्थित एमओ एकेडमी में जिले के स्थापना अनुमति प्राप्त उच्च विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक मे विद्यालयों की ओर से डीईओ के समक्ष इंटरमीडिएट (प्लस टू) में एडमिशन की मांग रखी गयी. डीईओ श्रीमती बरेलिया ने बताया कि उन्होंने विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ इस पर चर्चा की. साथ ही बताया कि विभागीय अनुमति के पश्चात ही विद्यालयों को इसकी अनुमति दी जा सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpcs-free-coaching-class-sikh-wisdom-from-june-18/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी का निःशुल्क कोचिंग क्लास सिख विजडम 18 जून से
इसके अलावा बैठक में जिला शिक्षा विभाग की ओर से इस वर्ष मैट्रिक में विद्यालय के रिजल्ट, छात्र-छात्राओं की संख्या की मांग की गयी. डीईओ ने बताया कि बैठक में ऐसी छात्राओ की संख्या भी उपलब्ध कराने को कहा गया, जो सावित्री बाई फुले योजना का लाभ पाने के योग्य हैं. इसका उद्देश्य विद्यालयों को छात्राओं की संख्या के अनुरूप आवेदन फार्म उपलब्ध कराना है. इसे भी पढ़ें : बालासोर">https://lagatar.in/after-the-balasore-train-accident-the-audit-report-of-the-cag-is-in-discussion-where-do-we-stand-in-comparison-to-foreign-countries/">बालासोर

ट्रेन हादसे के बाद सीएजी की ऑड‍िट र‍िपोर्ट चर्चा में, विदेशों के मुकाबले हम कहां ठहरते हैं !

प्लस टू विद्यालयों में 235 शिक्षकों ने किया योगदान

दूसरी ओर जिले के सरकारी विद्यालयों के लिए अनुबंध पर नवनियुक्त 235 शिक्षकों ने अब तक योगदान कर दिया है. डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि जिले के विद्यालयों के लिए कुल 239 शिक्षकों की अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की गयी है. इनमें से चार शिक्षकों ने अब तक योगदान नहीं किया है. उन शिक्षकों का नियुक्ति पत्र कार्यालय में है. उसे प्राप्त कर शिक्षक योगदान कर सकते हैं.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही