Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क में किया पौधरोपण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर रविवार को टाटा स्टील ने कदमा में 15 एकड़ में फैले बायोडायवर्सिटी पार्क में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अभियान के दौरान एक सप्ताह में कुल 2000 पौधे लगाने की योजना है, जिनमें से 60 प्रतिशत फलदार पौधे होंगे. इस अवसर पर एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने कहा कि टाटा स्टील जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. इस अवसर पर डीबी सुंदरराम, उपाध्यक्ष टाटा स्टील, सेंटर फॉर बायोडायवर्सिटी एक्सीलेंस की संचालन समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह, उपाध्यक्ष आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-water-connection-of-70-illegal-buildings-will-be-cut/">जमशेदपुर

: 70 अवैध बिल्डिंगों का कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही