Search

 
 
 

Jamshedpur : आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित नागाडीह मैदान में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी और समरेश रविदास उर्फ मिथुन के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित नागाडीह मैदान में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी और समरेश रविदास उर्फ मिथुन के रूप में हुई है.

 


पुलिस को सूचना मिली थी कि नागाडीह मैदान के पास कुछ संदिग्ध युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.


तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा गोलियां, एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की. बरामद हथियार और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है.


पुलिस पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि दोनों आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. हालांकि, वे किसे निशाना बनाने वाले थे और उनकी साजिश क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है. पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि बरामद पिस्टल और गोलियां कहां से लाई गई थीं और आरोपियों का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं.


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उस पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस चल रहे हैं.


दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे अभियानों के कारण संभावित अपराधों को समय रहते रोका जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही