Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर बेचने वाले चार युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर गोविंदपुर इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर बेचने वाले  चार युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 4 मोबाइल फोन और 2550 रुपये नकद बरामद किए हैं.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur :  जमशेदपुर पुलिस ने नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर गोविंदपुर इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर बेचने वाले  चार युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 4 मोबाइल फोन और 2550 रुपये नकद बरामद किए हैं. 

 

गिरफ्तार युवकों में शेष नगर का गौरव कुमार उर्फ अमर, बर्मा माइंस मुस्लिम बस्ती का इमरान, कपाली (सरायकेला-खरसावां) निवासी जम्मुवन महतो और तमोलिया के लखन मांझी शामिल हैं. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया रोड के पास जंगल की ओर जाने वाले रास्ते में ब्राउन शुगर बेचने की सूचना मिली थी. इसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गई और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि सभी युवक लंबे समय से ब्राउन शुगर बेचने का काम कर रहे थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही