Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुलिस ने गोलमुरी फायरिंग मामले में दो को किया गिरफ्तार

 
  • आरोपियों के पास से हथियार और जिंदा गोली बरामद
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल टाउन के पास बीते 16 अप्रैल को संदीप सिंह पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार यादव उर्फ मूढ़ी और विक्की सिंह शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद किया है. वहीं पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया गया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-high-court-bans-pollution-board-secretary-yk-das-from-working/">रांची

: प्रदूषण बोर्ड के सचिव वाई के दास के काम करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

वर्चस्व को लेकर चलाई थी गोली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Golmuri-Fairing-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि 16 अप्रैल को संदीप सिंह पर फायरिंग की गई थी. इस मामले में संदीप के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सुमित और विक्की को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सुमित ने बताया कि सभी कंपनी परिसर से लोहे की चोरी करते हैं. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. जिसके बाद सभी ने संदीप की हत्या का प्लान बनाया. सिटी एसपी ने बताया कि घटना में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही