Search

 
 
 

Jamshedpur : डिमना घाटी से हटेगा पुलिस का चेकिंग प्वाइंट

 
  • विधायक मंगल की शिकायत पर एसएसपी ने दिया आश्वासन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना गोकुल नगर के पास डिमना घाटी में चेकिंग प्वाइंट लगाने से बोड़ाम एवं पटमदा क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चेकिंग के नाम पर घाटी में लम्बी कतारें लग जाती हैं. इससे आवाजाही में काफी असुविधा होती है. स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेकर विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल से मुलाकात की. उन्होंने चेकिंग प्वाइंट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की. इसके बाद एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि चेकिंग प्वाइंट को वहां से हटाकर अंबेडकर नगर में लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-distributed-bicycles-among-440-school-children/">Jamshedpur

: बन्ना गुप्ता ने 440 स्कूली बच्चों के बीच बांटी साइकिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही