Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुलिस ने छेड़ने वालों पर नहीं की कार्रवाई तो नाबालिग ने लगाई फांसी

 
Jamshedpur (rohit kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस द्वारा छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत एक नाबालिग किशोरी ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नाबालिग का शव घर में फंदे से लटका पाया गया. इस घटना से गुस्साए परिजनों ने बस्तीवासियों के साथ शव को सड़क पर रख स्लैग रोड को जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण नाबालिग ने खुदकुशी कर ली है. नाबालिग के पिता ने बताया कि 18 जुलाई को उनकी पत्नी को पुलिस ने जबरन ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में जेल भेज दिया तहस, जबकि उसके पास से ब्राउन शुगर नहीं बरामद हुआ था. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-in-retaliation-a-mob-torched-the-house-of-a-man-accused-of-stripping-and-parading-women/">मणिपुर

: प्रतिशोध में भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के आरोपी का घर आग के हवाले किया

छेड़खानी की शिकायत पर पूर्व थानेदार ने नहीं की थी कार्रवाई

परिजनों ने बताया कि बस्ती के ही प्रताप मुखी नाबालिग के साथ छेड़खानी करता था. इसको लेकर 23 मई को थाना में शिकायत भी की गई थी, पर तत्कालीन थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद एसएसपी को ज्ञापन सौंपा फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. अंत में कोर्ट के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई. गुरुवार को ही पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज किया गया था. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि बस्ती में कई लोग हैं जो ब्राउन शुगर का कारोबार करते हैं पर पुलिस उन्हें नहीं पकड़ती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-order-to-vacate-the-house-of-cleaning-workers-settled-in-sadar-hospital-premises/">चाईबासा

: सदर अस्पताल परिसर में बसे सफाई सेवकों को घर खाली करने का आदेश

युवाओं की जिंदगी को लील रहा नशा : राजेश प्रसाद

इधर, मामले को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता राजेश प्रसाद ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्य की बात है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र नशे के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है. मुखी बस्ती के अलावा पूरे शहर में नशा युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है. पुलिस को इसपर अंकुश लगाने की जरूरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही