Search

 
 
 

जमशेदपुर : दीपावली व छठ को लेकर पुलिस अलर्ट

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिले में पुलिसिया व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. शनिवार को धनतेरस को ध्यान में रखते हुये बाजारों में पुलिस फोर्स को बड़ी संख्या में तैनात कर दिया गया था. सभी बाजारों पर नजर रखी जा रही है. अगर किसी तरह की सूचना हो तो तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-case-registered-by-the-police-the-bail-application-of-the-accused-has-been-approved/">जमशेदपुर

: पुलिस की ओर से दर्ज मामले में आरोपी की जमानत याचिका मंजूर

छठ घाटों पर बच्चों का रखें ख्याल

एसएसपी ने कहा है कि छठ पर्व पर घाट तक पहुंचने वाले बच्चों का ख्याल खुद परिवार के लोगों को ही रखना है. बच्चे को अपने से अलग नहीं रखें. छठ पूजा को लेकर पुलिस की ओर से गोताखोरों की भी व्यवस्था की गयी है. इसमें स्थानीय गोताखोर ही शामिल रहेंगे. फिलहाल नदी में पानी ज्यादा है. इसपर भी सभी को ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने जिले के लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-cases-registered-against-the-accused-in-the-attack-on-sonari-police/">जमशेदपुर

: सोनारी पुलिस पर हमला मामले में आरोपियों पर दो मामले दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही