Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोनारी पुलिस पर हमला मामले में आरोपियों पर दो मामले दर्ज

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सोनारी थाना क्षेत्र के पांडेय कॉलोनी में अड्डेबाजी रोकने के लिये शुक्रवार की देर रात पहुंची पुलिस बल पर पथराव कर एसआइ सुमित कुमार समेत दो पुलिसवालों को घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामला थाने में दर्ज किया है. मामले में आरोपी अमित गिरि, गणेश सिंह उर्फ कालिया, दया यादव, बुआ, प्रमोद उर्फ गबरू के अलावा अन्य 9-10 को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-and-wife-hanged-themselves-in-adityapur-mig/">जमशेदपुर

: आदित्यपुर एमआइजी में पति-पत्नी ने लगायी फांसी

बस्ती की महिला ने की थी अड्डेबाजी की शिकायत

घटना के संबंध में बस्ती की एक महिला ने ही पुलिस से शिकायत की थी कि उसके घर के सामने कुछ लोग अड्डेबाजी करते हैं और नशे का सेवन भी करते हैं. इसके बाद ही पुलिस पांडेय कॉलोनी गयी हुई थी. पुलिस के पहुंचते ही आरोपियों ने पथराव कर दिया था. पथराव में ही एसआइ सुमित कुमार और आरक्षी विरेंद्र कुमार दास घायल हो गये थे. दोनों को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने अलग से किया है मामला दर्ज

घटना के संबंध में सोनारी थाने में अलग से एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें पथराव करने, पुलिस को घायल करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला शामिल है. महिला की शिकायत पर पुलिस किसी तरह का मामला दर्ज नहीं करना चाहती थी, लेकिन पुलिस पर पथराव होने के बाद मामले ने अब दूसरा रूप ले लिया है. घटना के संबंध में सोनारी पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी आरोपी की भी गिरफ्तार नहीं हुयी है. पुलिस गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ruckus-in-bjmo-hospital-for-referring-patient-to-rims/">जमशेदपुर

: रोगी को रिम्स रेफर करने पर भाजमो का अस्पताल में हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही