Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पुलिस अधिकारियों ने किया बैंकों का औचक निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
  • संदिग्ध लोगों पर रखी जा रही निगरानी
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर में एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बैंको में पुलिस अधिकारियों की टीम ने बैंको का औचक निरीक्षण किया. जिले के सभी थानेदारों ने आपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया वहीं सभी डीएसपी भी बैंक के मुख्य शाखाओं में पहुंचे थे. इस दौरान बैंक के आस पास संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर सूचना देने को कहा गया है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बैंकों में या बैंक के आस-पास किसी तरह की लूट या छिनतई की घटना ना हो इसको लेकर यह निरीक्षण किया गया है. सभी डीएसपी और थाना प्रभारी को सुरक्षा बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है ताकि सुरक्षा में सुधार लाया जा सके. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/11-candidates-including-nitish-kumar-rabri-devi-are-sure-to-become-mlc-there-will-be-no-fight/">नीतीश

कुमार, राबड़ी देवी समेत 11 उम्मीदवारों का MLC बनना तय, नहीं होगी फाइट

इन बिंदुओं पर हुई समीक्षा

बैंकों में सशस्त्र सुरक्षा गार्ड की प्रतिनियुक्ति, मुख्य प्रवेश द्वार पर कोलेप्सेवल लोहे का गेट, सीसीटीवी, अलार्म की व्यवस्था, तिजोरी में लगे टाइम लॉक, बैंक में स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड का नंबर, शाखाओं में स्थानीय थाना द्वारा गश्ती, एसपी और डीएसपी द्वारा रेंडमाईज चेकिंग जैसे बिंदुओं की समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prime-minister-inaugurates-mpl-railway-siding-online/">धनबाद

: प्रधानमंत्री ने एमपीएल रेलवे साइडिंग का किया ऑनलाइन उद्घाटन

जमशेदपुर : छठा नेशनल पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप 19 मार्च से

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/JSR-Mohan-Ahuja.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के मोहन आहूजा स्टेडियम के जीर्णोद्धार के बाद पहली बार छठवां नेशनल पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है. 19 से 23 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में देश भर के 20 राज्यों से कुल 321 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने कौशल और जुनून का प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान पैरालिंपियन, विश्व चैंपियन और एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेता भी प्रतियोजिता में शामिल होंगे. मंगलवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर प्रतियोगिता की जानकारी दी गई. इसके पूर्व टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने स्टेडियम का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/11-candidates-including-nitish-kumar-rabri-devi-are-sure-to-become-mlc-there-will-be-no-fight/">नीतीश

कुमार, राबड़ी देवी समेत 11 उम्मीदवारों का MLC बनना तय, नहीं होगी फाइट

विश्व बैडमिंटन महासंघ के मानकों पर बना है स्टेडियम 

मौके पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के मानकों को पूरा करते हुए मोहन आहूजा बैडमिंटन स्टेडियम को फिर से बनाया गया है. इसके मुख्य आकर्षण में बिल्कुल नए लकड़ी के फर्श और अत्याधुनिक 700 लक्स स्पोर्ट्स, एरेना लाइटिंग के साथ तीन बैडमिंटन कोर्ट शामिल है. इसके अलावा दर्शकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त गैलरी का निर्माण किया गया है वहीं मोहन आहूजा स्टेडियम को अब जेआरडी टाटा बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र के साथ मर्ज कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : 2026">https://lagatar.in/damodar-will-be-free-from-pollution-by-2026/">2026

तक दामोदर होगा प्रदूषण से मुक्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही