Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 14 में हुए हत्याकांड मामले में दो साल से फरार चल रहे अरशद खान उर्फ लंगड़ा के घर गुरुवार को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. मानगो पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ अरशद के घर पहुंची और घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया. केस के अनुसंधानकर्ता सुनिल चौधरी ने बताया कि जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन की अदालत से इश्तिहार जारी किया गया है. इसी के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी अरशद खान उर्फ लंगड़ा के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/fire-breaks-out-in-a-hotel-near-patna-junction-two-dead-many-people-trapped-inside/">पटना

जंक्शन के पास एक होटल में लगी आग, दो की मौत, कई लोग अंदर फंसे

30 मई तक कोर्ट में होना होगा हाजिर

अनुसंधानकर्ता ने बताया कि अरशद को 30 मई तक कोर्ट में हाजिर होना है. अगर वह कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की की प्रक्रिया की जाएगी. बता दे कि 25 अक्टूबर 2022 को मोहम्मद जाहिद की हत्या कर दी गई थी. मोहम्मद जाहिद मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी का रहने वाला था. मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि कई लोग अब भी फरार चल रहे है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-chief-justice-civil-court-himself-is-monitoring-to-make-lok-adalat-successful/">रांची

: लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त खुद कर रहे मॉनिटिरिंग

बहरागोड़ा : सड़क पर बह रहा है घरों से निकलने वाला गंदा पानी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Ganda-Pani-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरहागाड़िया गांव में सज्जनों के घर से निकलने वाले गंदे पानी निकासी नाली नहीं होने के कारण सड़क पर बह रहा है. जिससे सड़क पर यातायात करने वाले कई गांव के ग्रामीण को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-are-terrorized-by-the-terror-of-thieves-thieves-are-active-police-are-lazy/">किरीबुरु

: चोरों के आतंक से आतंकित हैं लोग, चोर चुस्त, पुलिस सुस्त
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी नाली नहीं होने के कारण साल भर सड़क पर बहता रहता है.साथ ही नाले निर्माण के लिए संबंधित विभाग तथा जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है फिर भी कोई पहल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही