Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो व पटमदा क्षेत्र में सोमवार को पांच घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विद्युत विभाग के मानगो अवर प्रमंडल के डिमना, कालीमंदिर पारडीह और पटमदा फीडर के संपूर्ण क्षेत्र में सोमवार (20 मार्च) को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त जानकारी सहायक अभियंता अमरजीत प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी. उन्होंने बताया कि तारों की मरम्मत एवं बिजली तार पर लटके हुए पेड़ की टहनियों को काटने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया है. अमरजीत प्रसाद ने कहा कि गर्मी के दिनों में होने वाली परेशानियों को देखते हुए लगातार मरम्मत कार्य एवं दुर्घटना से बचने के लिए पेड़ की टहनियों की कटाई के कार्य किए जा रहे है. वहीं पुराने तारों एवं ट्रांसफॉर्मर को बदला भी जा रहा है. उन्होंने शटडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-radio-is-not-only-a-source-of-entertainment-but-also-a-source-of-knowledge-chandrika-joshi/">जमशेदपुर

: रेडियो केवल मनोरंजन का नहीं बल्कि ज्ञानवर्धन का साधन भी है : चंद्रिका जोशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही