Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : माधुरी दीक्षित की माता स्नेहलता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में सिने तारीका माधुरी दीक्षित की माता स्नेहलता दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा और श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया. स्नेहलता दीक्षित की चित्र पर फूल चढ़ा कर नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. प्रार्थना सभा में चेशायर होम के विशेष बच्चे, सिस्टर, आस-पास की ग्रामीण महिलाओं समेत थर्ड जेंडर भी शामिल थे. इस प्रार्थना सभा का आयोजन बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने किया था. पप्पू ने भी गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-accuses-tata-steel-of-grabbing-land-of-ryots/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल ने टाटा स्टील पर लगाया रैयतों की जमीन कब्जाने का आरोप

12 मार्च को हो गया था निधन

मौके पर पप्पू सरदार ने कहा कि 12 मार्च रविवार को स्नेहलता दीक्षित का निधन हो गया था. उसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी वर्ली के श्मशान घाट पर कर दिया गया. इसलिए वे अंतिम संस्कार में शामिल नही हो पाये. माधुरी का भाई होने के नाते उन्होंने दुःख की घड़ी में अपना फर्ज निभाया. माधुरी दीक्षित अपने मां की बहुत करीब थी.  पिछले साल जून माह में माधुरी दीक्षित ने अपनी मां का 90 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. चेशयर होम की प्रबंध संचालिका सिस्टर डेजी, ग्रामीण महिला सुमी और किन्नर पारो ने कहा कि पप्पू सरदार द्वारा माधुरी दीक्षित के नाम पर अलग अलग आयोजन करते हैं और इससे यहां रहने वाले विशेष बच्चों को खुशी मिलती हैं. आज इस दुःख की घड़ी में यहां के सभी बच्चे भी दुःखी हैं. लगभग 150 से अधिक लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-fraud-of-one-lakh-from-a-girl-by-making-a-fake-app-of-blue-dart/">जमशेदपुर

: ब्लू डार्ट का फर्जी ऐप बनाकर युवती से एक लाख की साइबर ठगी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही